छत्तीसगढ़

भिलाई में संडे मार्केट में निगम ने की अतिक्रमण हटाने की कार्य वाही :चेतावनी के बावजूद सड़क किनारे दुकान लगा रहे थे व्यापारी, जुर्माना भी लगाया गया

By Dinesh chourasiya

संडे मार्केट में कार्रवाई करती निगम की टीम। - Dainik Bhaskar

भिलाई नगर निगम की टीम ने सुपेला संडे मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से पहले शनिवार को निगम ने चूना से मार्किंग की थी। रविवार सुबह से मार्किंग के बाहर दुकान लगाने वालों की न सिर्फ दुकान हटाई गई, बल्कि उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की गई।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी अपनी टीम के साथ रविवार सुबह 8 बजे संडे मार्केट पहुंचे। घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक सड़क किनारे जितनी भी दुकानें अवैध रूप से लगी थीं, सभी को हटाने का काम शुरू किया गया। कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें शांत करा दिया।

मार्किंग के बाहर लगी दुकानों को हटाते हुए निगम की टीम।

निगम ने चलाया बुलडोजर

इसके बाद निगम ने अपना बुलडोजर चलाया। जितने भी लोगों ने सड़क के किनारे मार्किंग के बाहर दुकान लगाई थी या अतिक्रमण कर रखा था, सभी को एक साथ हटाया गया। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी का कहना है कि निगम मार्किंग के बाहर दुकान नहीं लगने देगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रविवार को पूरी सड़क जाम हो जाती है

रविवार को सुपेला घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक संडे मार्केट लगता है। यहां व्यापारी सड़क के किनारे तखत और टेबल डालकर दुकान लगा लेते हैं। जिससे बाजार आने वाले लोग और ढेला वाले सड़क में ही खड़े हो जाते हैं। इससे लोगों को आने जाने के लिए मात्र 10-15 फीट की सड़क ही बचती है।

इसके चलते सुबह से लेकर शाम तक इस सड़क में जाम की स्थिति निर्मित होती है। इस रोड से कोहका, कुरुद, चंद्र नगर, वैशाली नगर, राम नगर जैसे कई इलाकों से लोग आते जाते हैं। इससे उन्हें काफी परेशानी होती है।

एक दिन पहले सड़क किनारे की गई थी मार्किंग।

एक दिन पहले नाप कर बनाई गई थी मार्किंग

नगर निगम की टीम ने शनिवार को घड़ी चौक से लेकर गदा चौक तक सड़क के दोनों तरफ चुना डालकर मार्किंग की थी। अनाउंस भी कराया था कि रविवार को निगम की टीम कार्रवाई करेगी। कोई भी व्यापारी इस मार्किंग के बाहर दुकान न लगाए। लेकिन व्यापारियों ने मार्किंग के बाहर दुकान लगाकर रखी थी। इस पर निगम के अधिकारियों ने उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की।

Related Articles

Back to top button