
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के करीबी कांग्रेस नेता पर 15 20 लोगो ने, चाकू से किया हमला चाकू लगने से कांग्रेस नेता की हालत गंभीर सेक्टर 9 अस्पताल के ICU भर्ती
By Dinesh chourasiya
दुर्ग जिले के नेवई थाना अंतर्गत रिसाली क्षेत्र में कांग्रेस नेता पप्पू यादव पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बाद कांग्रेस नेता की हालत गंभीर बनी हुई है। रिसाली गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का क्षेत्र है और पप्पू यादव उनका करीबी कार्यकर्ता है। लोगों का कहना है कि जब गृहमंत्री के क्षेत्र में उनके कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता सुरक्षित नहीं हैं, तो फिर आम लोगों की सुरक्षा पुलिस कैसे करेगी।
नेवई टीआई प्रशांत मिश्रा ने बताया कि घटना शनिवार रात 8-9 बजे के बीच की है। पप्पू यादव रात 8.30 बजे के करीब शीतला मंदिर टंकी मरोदा के पास स्थित चाय चौपाल नाम की दुकान में रोज बैठता है। वहां अन्य लोग भी बैठे रहते हैं। शनिवार रात अचानक मंगल देवार, दादू देवार, हरीश साहू सहित 15-20 लड़के आए और डंडे-हॉकी से पप्पू यादव पर हमला कर दिया।








पप्पू यादव के लोगों ने आरोपियों से मारपीट की। इसी दौरान मंगल देवार वहां से गया और चाकू लेकर आ गया। उसने पप्पू के पेट में चाकू घुसा दिया। पसली के पास चाकू लगने से पप्पू वहीं ढेर हो गया। इसके बाद सभी लोग वहां से भाग गए। पप्पू के साथियों ने उसे तुरंत सेक्टर- 9 के हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां उसे आईसीयू में र उपखा गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
भांजे से झगड़े के बाद मामा पर किया हमला
थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को मंगल देवार का पप्पू यादव के भांजे से झगड़ा हुआ था। उसी बात को लेकर मंगल अपने साथियों को लेकर रिसाली पहुंचा और पप्पू यादव पर जानलेवा हमला कर दिया।




एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी फरार
पुलिस ने मामले में हरीश साहू नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मंगल देवार, दादू देवार और उसके अन्य साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पप्पू यादव के लोगों का कहना है कि हथियार के साथ उन पर बड़ी संख्या में लोगों ने हमला किया है, इसलिए पुलिस को बलवा का केस भी दर्ज करना चाहिए।
फिल्मी स्टाइल में हुई घटना, दुकान बंद कर भागे व्यापारी
मारपीट और चाकूबाजी की ये घटना पूरे फिल्मी स्टाइल में हुई है। मंगल देवार सुअर का व्यापार करता है और गुंडा किस्म का व्यक्ति है। वहीं पप्पू यादव सिविल कॉन्ट्रैक्टर है और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने चुनाव के समय ही उसका कांग्रेस में प्रवेश कराया था। उसके बाद से पप्पू भी खुद को पहुंच वाला मानता था। इन दोनों के बीच पुराना विवाद भी था। शनिवार को मंगल अपने लोगों के साथ हॉकी-डंडा लेकर फिल्मी स्टाइल में पहुंचा और पप्पू यादव के ऊपर हमला कर दिया। जब उसने उसके पेट में चाकू मारा, तो वहां के लोग डर गए। सभी दुकानदार दुकानों का शटर गिराकर वहां से भाग खड़े हुए।







