छत्तीसगढ़

CG NEWS : चूहा मारने की दवा खाने से 11वी की छात्रा की मौत,  जाँच में जुटी पुलिस 

By Dinesh chourasiya

 

 

 

 

कोरबा। : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां चूहा मारने की दवा का सेवन करने से एक 11 वी की छात्रा की मौत हो गई है। पुलिस इस मामले को पुलिस काफी गंभीरता से ले रही है। मृतिका के पिता उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से कोरबा पहुंचे है, जहां पुलिस ने उनका बयान लिया है। हालांकि पिता भी छात्रा लक्ष्मी गिरी की मौत को लेकर किसी तरह की आशंका व्यक्त नहीं कर रहे है। लेकिन पुलिस हर पहलु की बड़ी गंभीरता से जांच कर रही है। सीविल लाईन थाना प्रभारी ने बताया कि डॉक्टरों की मौजूदगी में छात्रा का पीएम कराया जा रहा है और पूरे कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। वहीं छात्रा की आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button