
छत्तीसगढ़
भिलाई स्टील प्लांट में लोको ने CISF इंस्पेक्टर की कार को मारी ठोकर, बाल बाल बचे सीआईएसएफ के अधिकारी एक बड़ी दुर्घटना होते होते टली
By Dinesh chourasiya
भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में आज सुबह बड़ा हादसा टल गया. जहां लोको ने CISF अधिकारी की कार को ठोकर मार दी. इस दौरान कार में सवार इंस्पेक्टर एस के सिन्हा बाल-बाल बच गए. उन्होंने कार से भागकर अपनी जान बचाई. घटना के बाद बीएसपी के अधिकारी मौके पर मौजूद है.
जानकरी के मुताबिक CISF इंस्पेक्टर एस के सिन्हा गुरुवार सुबह अपनी कार से भिलाई स्टील प्लांट के डंप यार्ड एरिया से होकर NSPCL में ड्यूटी पर जा रहे थे. इसी दौरान रेल पटरी पार करते समय उनकी कार अचानक पटरी पर फंस गई. इस दौरान बीएसपी प्लांट की ओर आ रही लोको ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई है.















