छत्तीसगढ़

यात्रीगण कृपया ध्यान दें 29 अक्टूबर और 3 नवंबर को डेढ़ घंटे देरी से चलेगी दुर्ग-नौतनवा

By Dinesh chourasiya

उत्तर पूर्व रेलवे जोन के वाराणसी मंडल के औड़िहार-भटनी सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से कुछ ट्रेनों को निर्धारित समय से देरी से और बदले हुए मार्ग से चलाई जाएगी। इसमें दुर्ग से नौतनवा जाने वाली ट्रेन शामिल है। जारी आदेश के अनुसार 29 अक्टूबर और 3 नवंबर को नौतनवा से दुर्ग आने वाली एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से रवाना होगी।

इसी तरह एक नवंबर को दुर्ग से नौतनवा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन बदले हुए मार्ग व्हाया मानिकपुर, प्रयागराज, अयोध्या, मनकापुर और गोरखपुर होते हुए चलेगी। इसी तरह 5 नवंबर को नौतनवा से दुर्ग आने वाले ट्रेन व्हाया गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या, सुल्तानपुर और प्रयागराज जंक्शन के रास्ते होते हुए आएगी।

Related Articles

Back to top button