छत्तीसगढ़

इस रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने 24 किलो गांजा के साथ दो गांजा तस्कर को दबोचा जिसकी कीमत 5 लाख बताई जा रही है 

By Dinesh chourasiya

:  विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिस मुख्यालय शराब व गांजा तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने का निर्देशन दिया गया है। इसी के तहत जीआरपी एंटी क्राइम टीम के सदस्य चांपा रेलवे स्टेशन की जांच कर रहे थे। तभी उन्हें दो यात्री पर संदेह हुआ। इस बीच जब जांच की गई तो उसके कब्जे से 24 किलो गांजा बरामद हुआ।

मुख्यालय से विशेष जांच के आदेश के बाद जीआरपी एंटी क्राइम टीम नशे के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रही है। टीम के सदस्य लगातार क्षेत्राधिकार में आने वाले स्टेशन और वहां से गुजरने वाली ट्रेन दोनों की जांच कर रहे हैं। इसी के तहत चांपा रेलवे स्टेशन पहुंचे। प्लेटफ़ार्म क्रमांक दो-तीन में बैठे दो युवकों पर उनको सन्देह हुआ। जब टीम के सदस्य उनके पास गए तो दोनों हड़बड़ाने लगे।

जब उनसे पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम अजय मिश्रा और दूसरे ने अतुल पांडेय बताया। दोनों  मध्यप्रदेश के सतना जिले के निवासी है। जब उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने का प्रयास किया गया तो वह आपत्ति करने लगा। इस पर एंटी क्राइम टीम को संदेह हुआ और सख्ती से बैग की जांच की।

इस दौरान दो बैग से 24 किलो गांजा बरामद हुआ। जिसकी अनुमति कीमत 4 लाख 80 हजार आंकी गई है। इस पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे लेकर बिलासपुर पहुंचे। यहां आरोपित को जीआरपी थाने के सुपुर्द किया गया।

आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद उससे पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया कि गांजा ओड़िशा के झारसुगुड़ा से लेकर बिलासपुर के रास्ते कटनी जा रहे थे।
जीआरपी ने मामले में धारा 20 बी एनडीपीएस के तहत अपराध पंजीबद्व किया है। इस कार्रवाई चांपा जीआरपी चौकी प्रभारी बी पाणिग्रही, जीआरपी एंटी क्राइम टीम से आरक्षक लक्ष्मण गाइन, संतोष राठौर व सौरभ नागवंशी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button