छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब हटेंगे शाकीय राशन दुकानों से मुख्यमंत्री मंत्री की फोटो  खाद्य विभाग ने निर्देश जारी किया 

By Dinesh chourasiya

राशन दुकानों से शासन के जनप्रतिनिधियों, मुख्यमंत्री, मंत्री की फोटो हटाए जाने के निर्देश खाद्य विभाग ने जारी किए हैं। इसे लेकर ​आयोग से जारी निर्देश के बाद खाद्य नियंत्रक सीपी दीपांकर ने सभी निकायों को आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि सीएम और मंत्री की फोटो हटाए जाएं या उन्हें छिपाने के इंतजाम किए जाएं। प्रदेश में आचार संहिता लगी है। ऐसे में राशन कार्ड में भी सीएम और मंत्री की फोटो लगी है। ​इसे लेकर हुई शिकायत के बाद खाद्य विभाग ने इसे लेकर निर्देश जारी किए हैं।

दीपांकर ने नगर निगम आयुक्त सहित नगर पालिका, नगर पंचायत के भी प्रमुख अधिकारियों के नाम से लेटर जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने निर्देशित किया है कि आचार संहिता प्रभाव शील अवधि तक लाभार्थी कार्ड, बिजली बिल, खाद्यान्न, सामग्री आदि पर किसी भी राजनैतिक पदाधिकारी के फोटो प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसलिए राशन कार्ड कवर का वितरण आगामी आदेश तक नहीं किया जाए। राशन कार्ड पर लगे फोटो को छिपाकर या हटाकर वितरण करने की कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Back to top button