
हैवानियत की हदें पार : पत्नी ने पूरी नहीं की ये डिमांड, पति ने प्राइवेट पार्ट में डाल दिया फेवीक्विक
श्योपुर: मध्य प्रदेश के श्योपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शराबी पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। शराबी पति ने पहले अपनी पत्नी के हाथ पैर बांधे और जब उसका मन नहीं भरा तो उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में चिपकाने वाला पदार्थ फेवीक्विक डाल दिया। जिसके बाद पत्नी चीखने-चिल्लाती लगी। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सेन छात्रावास के पास रहने वाला एक शख्श नशे का आदी है। वह आए दिन अलग-अलग तरह का नशा करता है। नशे की आदत की वजह से उस शख्स की पत्नी भी बहुत परेशान रहती है। जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता हैं।







पीड़ित महिला का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पति को नशे के लिए पैसे नहीं दिए थे। नशे का आदी शख्स अक्सर नशा करने के लिए अपनी पत्नी से पैसे मांगा करता है और पत्नी की इसी बात को लेकर अपने पति से लड़ाई होती रहती है। पति को जब नशा नहीं मिलता है तो वह बेचैन हो जाता है। पत्नी जैसे-तैसे अपने घर का गुजारा करती है लेकिन पति के नशे की लत की वजह से महिला के लिए घर चलाना काफी कठिन हो गया है।






