
छत्तीसगढ़
महासमुंद में तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, 2 युवकों की मौत, एक गंभीर
By Dinesh chourasiya
मिली जानकारी के मुताबिक, सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गनियारीपाली चौक के पास उड़ीसा से रायपुर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर मौत हो गई और एक घायल है. घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र सरायपाली ले जाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


















