छत्तीसगढ़
जांजगीर-चाम्पा – तस्करी के लिए जा रही भैसों से भरी ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 9 भैसों की मौत….2 घायल
By Dinesh chourasiya

जांजगीर-चाम्पा – जिले से अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आई है यहां भैंसों से भरी एक ट्रक अनियंत्रित होकर हसदेव नदी से पहले खाई में गिर गई। इस हादसे में 9 भैंसा की मौत, और 2 घायल हो गए हैं। यह आशंका जताई जा रही है कि 25 भैंसो से भरी ट्रक तस्करी के लिए जा रही थी।


इसी दौरान पीथमपुर में एनएच पुल के पास यह हादसा हो गया, जिसके बाद मौके से ड्राइवर और हेल्पर फरार हो गए हैं। उस मार्ग से गुजरने वाले आसपास के लोगों तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी, मौके पर पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।














