
छत्तीसगढ़
रायपुर में 1 स्कूटी पर 6 लोग सवार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो…. रायपुर पुलिस एक्शन लेने की तैयारी में
By Dinesh chourasiya

रायपुर – रायपुर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाइक पर एक नहीं, दो नहीं बल्कि छह लोग सवार हैं
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं की एक बाइक पर छह लोग सवार हैं और खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। युवको का खतरनाक तरीके से बाइक चलाते वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो आमानाका इलाके का बताया जा रहा है। देखना है की रायपुर पुलिस कब इन युवाओं पर कार्यवाही करती है













