Uncategorized

भिलाई में देवेंद्र यादव की रिहाई के लिए यादव समाज का प्रदर्शन:कहा- समाज के उभरते चेहरे को झूठे केस में फंसाकर जेल भेजा गया जरूरत पड़ी तो उग्र प्रदर्शन करेंगे

By Dinesh chourasiya

धरने पर बैठे यादव समाज के लोग - Dainik Bhaskar

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ सर्व यादव समाज के लोग मंगलवार 12 बजे से भिलाई घड़ी चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि, राज्य सरकार के कहने पर पुलिस ने उन्हें झूठे केस में फंसाया है।

सर्व यादव समाज के सदस्य कमलेश यादव ने कहा कि, विधायक देवेंद्र यादव के ऊपर गलत धारा लगाकर उन्हें जेल में रखा गया है। समाज उनकी जल्द से जल्द जमानत की मांग करता है। यदि उन्हें जल्द जमानत नहीं मिली तो पूरे देश के यादव समाज के लोग उग्र धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा।

देवेंद्र समाज के उभरते नेता

यादव समाज के नेता सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि, देवेंद्र यादव यादव समाज के उभरते हुए नेता हैं। उन्होंने काफी कम उम्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सरकार उनको गलत फंसाकर जेल में डालने का काम कर रही है। यादव समाज इसकी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि कोर्ट पर यह फैसला छोड़े, इसमें जो भी आगे फैसला होगा, यादव समाज उसका सम्मान करेगा।

सरकार के खिलाफ की गई नारेबाजी

इस दौरान समाज के लोगों ने देवेंद्र यादव के पक्ष में, राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि, अभी वो लोग एक दिवसीय धरने पर बैठे हैं। जरूरत पड़ी तो उग्र आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

Related Articles

Back to top button