
तेज आवाज/मोडिफाईड सायलेंसर लापरवाह वाहन चालक पर यातायात पुलिस दुर्ग की कार्यवाही।* 🔸 *मोडीफाई सायलेसर बुलेट वाहन चालक का 5500 रूपये चालान कर सायलेंसर जप्त किया गया।* 🔸 *यदि आपके क्षेत्र मे ऐसा कोई लापरवाह वाहन चालक, मोडिफाईड सायलेंसर, तेज आवाज/फटाका वाला वाहन चालक हो तो यातायात पुलिस हेल्प लाईन नम्बर (94791-92029) पर व्हाट्सप करे।*
By Dinesh chourasiya
*पुलिस अधीक्षक, दुर्ग श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं श्री सतीष ठाकुर, श्री सदानंद विध्यराज, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात* के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार दुर्ग पुलिस के सोशल मीडिया एवं यातायात हेल्प लाईन नंबर पर आये शिकायत पर वाहन के विडियो एवं फोटो के आधार पर निरंतर कार्यवाही कर रही है जिसमें कल दिनांक 08.08.23 को वायसेफ ब्रिज के पास बुलेट चालक द्वारा फटाका फोडने की शिकायत एक आम नागरिक के द्वारा यातायात हेल्प नंबर पर भेजा गया जिस *उप पुलिस अधीक्षक, श्री सतीष ठाकुर* के निर्देश में तत्काल यातायात के अधिकारियो को उक्त वाहनो पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर *सउनि. हुकुम सिंह ठाकुर एवं यातायता के कर्मचारीयों* द्वारा उक्त वाहनों को व्हायसेफ ब्रिज से कार्यवाही कर यातायात मुख्यालय लाकर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा रजिस्ट्रेशन शर्तो का उल्लंघन के तहत कार्यवाही की गई एवं मोडीफाई सायलेंसर को जप्त किया गया तथा *5500 रूपये का चालान काटा गया।* यातायात पुलिस दुर्ग निरंतर प्राप्त ऐसे शिकायत फोटो वीडियों के आधार पर वाहन के नंबर से संबंधित वाहन मालिक का पता कर नोटिस जारी की जा रही है और चालक को यातायात कार्यालय बुलाकर समझाईस देते हुए कार्यवाही की जा रही है। एवं संबंधित वाहन चालक का लायसेंस भी निलंबित कराया जा रहा है।







*अपील-यातायात पुलिस दुर्ग सभी परिजनों से यह अपील करती है कि वे अपने बच्चो को ऐसी लापरवाही करने से मना करे एवं उन पर विशेष ध्यान दें कि वे बिना नंबर एवं रेस ड्रायविंग वाहन चालन तो नहीं कर रहे है। यदि आपके क्षेत्र में भी ऐसा कोई वाहन चालक हो जो जानबूझकर लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा है या मोडिफाईड सायलेंसर का प्रयोग कर रहा है तो वाहन के साथ फोटो या वीडियों यातायात हेल्प लाईन नंबर 9479192029 पर भेजें।*







