छत्तीसगढ़

बेमेतरा के बिरनपुर कांड में मृतक के पिता पर भाजपा ने खेला दांव, रविंद्र चौबे को देंगे चुनौत

By Dinesh chourasiya

 

बिरनपुर कांड में मृतक के पिता पर भाजपा ने खेला दांव, रविंद्र चौबे को देंगे चुनौती!

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है। वहीं अब लगातार सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी क्रम में आज बीजेपी ने अपने उम्मदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई दिग्गजों का नाम शामिल है। वहीं बात करें बेमेतरा की तो साजा विधानसभा सीट से ईश्वर साहू को बीजेपी से प्रत्याशी बनाया गया है। आइए जानते है आखिर कौन है ईश्वर साहू।

दरअसल, बेमेतरा जिले के गांव बिरनपुर में आठ अप्रैल को ईश्वर साहू के पुत्र भुवनेश्वर साहू की हत्या हुई थी। जिसके बाद प्रशास ने गांव और आसपास के क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दिया था। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल हो गया था। भुवनेश्वर साहू की हत्या मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

घटना के बाद लगातार मंत्रियों ने घटना का जायजा लिया। इस दौरान सीएम भूपेश ने मृतक के परिवार को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। वहीं भाजपा ने भुवनेश्वर साहू के पिता ईश्वर साहू को आश्वासन दिया था। जिसके बाद अब भाजपा ने ईश्वर साहू को बिरनपुर से प्रत्याशी बनाया है।

Related Articles

Back to top button