छत्तीसगढ़

भिलाई के खुर्सीपार में प्रेम प्रकाश पांडेय ने यूवा संवाद में बोले सफलता के लिए धैर्य, पूर्ण प्रयास और सही रास्ते का चयन जरूरी 

By Dinesh chourasiya

 पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय न्यू खुर्सीपार के राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर उनके सवालों के जवाब दिए, साथ ही जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सही दिशा में कड़ी मेहनत से कार्य कर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान युवाओं ने बताया कि भिलाई एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता था और पूरे देश में चमकता था, लेकिन अब इसकी पहचान धूमिल हो गई है।

पूरे प्रदेश में आज शिक्षा में भ्रष्टाचार फैला है, जिससे मेहनती युवाओं का मनोबल टूट गया है। युवाओं ने कहा कि सीजीपीएससी घोटाला हर मध्यम वर्गीय मेहनतकश युवाओं के साथ किया गया धोखा है। कांग्रेस सरकार गरीबों के लिए आत्मानंद स्कूल तो खोलती है लेकिन बिना किसी पहचान के वहां दाखिला नहीं मिलता। युवाओं ने भिलाई में आईआईटी और कालेज की स्थापना के लिए पांडेय के प्रयासों पर उन्हें धन्यवाद दिया। संवाद के दौरान पांडेय ने सफलता के चार फार्मूले बताते हुए कहा कि लक्ष्य का सही निर्धारण, सही रास्ते का चयन, पूरी क्षमता से प्रयास और धैर्यपूर्वक परिणाम की प्रतीक्षा करना आवश्यक है। इस दौरान मुरलीधर अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, अनिल सोनी, गुलाब सिंह, दीपक पांचाल आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button