छत्तीसगढ़

BIG NEWS : पटाखे दुकान में लगी भीषण आग….12 लोगों की मौत….. मुख्यमंत्री ने दुख जताया 

By Dinesh chourasiya

कर्नाटक : शनिवार  शाम को एक पटाखे की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई, घटना बेंगलुरु के अट्टीबेले की हैं। इस घटना पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दुख जताया है।

मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दुख जताते हुए कहा, मुझे यह खबर सुनकर बहुत दुख हुआ कि बेंगलुरु शहर जिले में अनेकल के पास एक पटाखा दुकान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई।

घटनास्थल का दौरा करेंगे सीएम
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री खुद घटनास्थल का दौरा करेंगे। सीएम ने कहा, मैं कल दुर्घटनास्थल पर जाकर उसका निरीक्षण करूंगा। उन्होंने मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं जताई।

पहले बताया गया था कि आग लगने की घटना में चार लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं, फिर बताया कि इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जिस पर सीएम ने दुख जताया है।

Related Articles

Back to top button