
कुंजलाल धनकर और मीना बाई यादव को निगम परिवार ने दी विदाई….
दुर्ग /नगर पालिक निगम दुर्ग में वर्ष 1987 से अपनी सेवाएं देने वाले कुंजलाल धनकर और मीना बाई यादव आज सेवा से निवृत्त हुये हैं । आयुक्त प्रकाश सर्वे, के निर्देशानुसार निगम मुख्यालय प्रांगण में दोनों कर्मचारियों को निगम परिवार के द्वारा भावभीनी विदाई दी गई । निगम सभापति राजेश यादव एवं प्रभारी सहायक अभियंता जितेंद्र समैया उप अभियंता राजकिशोर पालिया, शिव शर्मा तथा अनिल सिंह लेखा अधिकारी राज कमल बोरकर के द्वारा दोनों कर्मचारियों को साल श्रीफल एवं उपहार प्रदान कर उनकी सेवा अवधि के लिए बधाई दी गई तथा उनको उपहार भेंट उनका सम्मान किया गया ।
इस अवसर पर सभापति यादव ने दोनों कर्मचारियों को सफल सेवा काल के लिए बधाई दी तथा ईश्वर से उनकी दीर्घायु रहने की कामना की उन्होंने कहा अब आप बंदिश से स्वतंत्र हो गए हैं अपने परिवार और बच्चों को समय देंगे और खुश रहें ईश्वर से यही कामना करते हैं । इस मौके पर लेखा अधिकारी राजकमल बोरकर ने कहा दोनों ही कर्मचारी निगम के लोक कर विभाग में अपनी 30 से 35 साल की अवधि पूर्ण की है उन्होंने कभी किसी काम में कोताही नहीं की मैं इनकी उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं तथा इस मौके पर उन्हें अवकाश नकदीकरण की राशि प्रदान की गई पश्चात स्वल्पाहार के उपरांत दोनों कर्मचारियों को निगम के वाहन से सम्मानजनक पूर्वक घर पहुंचाया गया । कार्यक्रम के अवसर पर उप अभियंता राजेंद्र ढबाले, मोहित मरकाम, श्वेता महलवार करण यादव निगम कर्मचारी संजय मिश्रा राजू चंद्राकर संतोष भट्ट रवि यादव, यशवंत सिन्हा चतुर साहू शशि यादव राजू गोईर, अनिल मनहरे सहित अधिक संख्या में कर्मचारी गण उपस्थित थे।














