छत्तीसगढ़

भिलाई में सिरसा गेट से जरवाय चौक तक 2.25 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण होगा मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल, महापौर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर ने भूमिपूजन किया

By Dinesh chourasiya

सिरसागेट चौक से जरवाय चौक तक करीब 3.34 किलोमीटर लंबे गौरव पथ का 2.25 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसका मुख्यमंत्री के पुत्र चैतन्य बघेल, महापौर निर्मल कोसरे और सभापति कृष्णा चंद्राकर ने भूमिपूजन किया

गौरव पथ का निर्माण लगभग अंतिम चरण पर है। इसके साथ ही इसका सौंदर्यीकरण का काम भी किया जाएगा। इसके तहत मार्ग में पाथ-वे समेत अन्य चीजें लगाई जाएंगी। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य मोहन साहू, मनोज कुमार, एस. वेंकट रमना, दीप्ति आशीष वर्मा, एम. जानी, ईश्वर साहू, देवकुमारी भलावी, संतोषी निषाद, पार्षद संतोष तिवारी एवं अभिषेक वर्मा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button