
भिलाई में बिना अनुमति के जियो टेलीकॉम द्वारा बिछाए जा रहे ऑप्टिकल फाइबर केबल ट्रैक्टर ट्राली में रखे जियो आप्टिकल फाइबर को ट्राली सहित जब्त किया। इस दौरान पानी टैंकर भी जब्त किया गया।
By Dinesh chourasiya
- जोन-2 राजस्व अमला मौके पर पहुंचा, दस्तावेज मांगने पर प्रस्तुत नहीं किया
बिना अनुमति जियो टेलीकॉम द्वारा बिछाए जा रहे ऑप्टिकल फाइबर केबल के मामले में निगम ने कार्रवाई की। निगम के भवन शाखा एवं तोड़फोड़ दस्ता की टीम ने कार्रवाई की। आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। वैशालीनगर जोन-2 क्षेत्र के जवाहर नगर शराब दुकान के सामने रोड में जियो कंपनी के द्वारा बिना अनुमति के आप्टिकल फाइबर लाईन बिछाई जा रही थी। सूचना पर जोन-2 का राजस्व अमला मौके पर पहुंची
ट्रैक्टर ट्राली में रखे जियो आप्टिकल फाइबर को ट्राली सहित जब्त किया। इस दौरान पानी टैंकर भी जब्त किया गया। शिकायत के आधार पर भवन अनुज्ञा विभाग के अधिकारियों के साथ निगम का अमला मौके पर पहुंचा था।







केबल बिछाने वालों से केबल बिछाने की अनुमति पत्र दिखाने को कहा तो उनके द्वारा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। न ही दस्तावेज दिखाया गया। इसके पूर्व भी अन्य टेलीकाम सर्विस कंपनी द्वारा बिना कोई अनुमति केबल बिछाने या गड्ढा खोदने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जा चुकी है। शिकंजा कसने मशीन आदि को जब्त किया गया था। बहरहाल निगम की जांच नियमित रूप से की जा रही है।







