Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में अवैध शराब  बेचते महिला  गिरफ्तार, 30 पौवा  ₹3,150 रूपये जप्त

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 15.09.2026 को थाना खुर्सीपार क्षेत्र के बस्ती में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर शराब एवं बिक्री रकम जप्त की गई।

दिनांक 15.09.2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवार बस्ती, खुर्सीपार क्षेत्र में एक महिला द्वारा अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना पर थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और संदिग्ध महिला को पकड़ा गया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम श्रीमती नगिता मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी बस्ती, मछली मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग बताया। उसके कब्जे में बिक्री हेतु रखे देशी शराब के 30 पौवा एवं बिक्री रकम ₹100 पाए जाने पर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती की कार्रवाई की गई।

आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पाए जाने पर थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 421/2026 पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को दिनांक 15.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड प्राप्त होने पर जेल निरूद्ध किया गया।

 

आरोपी का नाम

1. श्रीमती नगिता मरकाम, उम्र 20 वर्ष, निवासी देवार बस्ती, मछली मार्केट, खुर्सीपार, भिलाई, जिला दुर्ग।

 

Related Articles

Back to top button