Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयखेलछत्तीसगढ़
Trending

सीमा नेताम का राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन

विजय कुमार की रिपोर्ट

बालोद, छत्तीसगढ़, 11 सितंबर 2026: शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालोद की कक्षा 10वीं की छात्रा सीमा नेताम का अंडर-17 बालिका रग्बी वर्ग में 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 20 सितंबर तक जगदलपुर में किया जाएगा।

सीमा नेताम, पिता हेमलाल नेताम, ने नियमित अभ्यास, अनुशासन, मेहनत और रग्बी के प्रति अपने जुनून के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने इसे संस्था के लिए गौरव का क्षण बताया है।

प्राचार्य ने दी बधाई

विद्यालय की प्राचार्य हेमलता गंगबर ने सीमा नेताम को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उनकी उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है। प्राचार्य ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीमा के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

नियमित अभ्यास और जुनून का परिणाम

व्यायाम शिक्षक सूर्यकान्त सिन्हा ने बताया कि सीमा नियमित रूप से रग्बी का अभ्यास करती हैं। खेल के प्रति उनका जुनून, अनुशासन और निरंतर मेहनत उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। उन्होंने कहा कि सीमा ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि लगन और निरंतर अभ्यास से सफलता हासिल की जा सकती है।

उन्होंने सीमा को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई।

शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दी शुभकामनाएं

सीमा नेताम के चयन पर विद्यालय के व्याख्याता बी.आर. साहू, एम.के. ठावरे, बी.एन. योगी, साकेत वर्मा, अशरफ तिगाला, डी.एन. तिवारी, राजेन्द्र वर्मा, पद्माकर मैम, नीलू सोनी, शैल देशमुख, रिचा मीका, वर्षा यादव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए सीमा को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय परिवार ने सीमा नेताम की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन की कामना की।

Related Articles

Back to top button