Aradhna news BalodBalodUncategorizedअंतर्राष्ट्रीयछत्तीसगढ़
Trending

सेवा संकल्प अभियान के तहत अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ

 

विजय कुमार की रिपोर्ट 

बालोद, छत्तीसगढ़, 12 सितंबर 2026: ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, उपाध्यक्ष तोमन साहू एवं जिला पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में अभियान की तैयारियों, प्रस्तावित गतिविधियों और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मुख्य उद्देश्य शासन की सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं और सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा देकर अभियान को परिणाममूलक बनाया जाएगा।

 

जन-जागरूकता और जनभागीदारी पर जोर

 

जिला पंचायत उपाध्यक्ष तोमन साहू ने ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को लेकर व्यापक जन-जागरूकता लाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ आम ग्रामीणों से भी अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

 

हितग्राहियों को अभियान से जोड़ने की पहल

 

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हितग्राहियों को भी ‘सेवा संकल्प अभियान’ से जोड़ने पर जोर दिया गया। ऐसे हितग्राहियों के अनुभवों के माध्यम से अन्य पात्र लोगों को भी शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

17 सितंबर को होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

 

‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आगामी 17 सितंबर 2026 को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला पंचायत प्रशासन ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों से सहभागिता करने और जनभागीदारी निभाने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button