17 सितंबर को बालोद में गूंजेगा जनभागीदारी का संदेश, ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का होगा आयोजन
विजय कुमार की रिपोर्ट
बालोद, 14 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितंबर को बालोद के सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे शुरू होगा। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार कार्यक्रम में आवश्यक व्यवस्थाओं और सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। संबंधित अधिकारियों को दोपहर 1 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।
कृषि विभाग के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
कार्यक्रम स्थल पर दीया, तेल, बाती, मोमबत्ती, माचिस सहित अन्य आवश्यक सामग्री की व्यवस्था की जिम्मेदारी कृषि विकास अधिकारी, विकासखंड बालोद श्री केशव राम पिद्दा को सौंपी गई है। उनके सहयोग के लिए बालोद, गुरूर, गुण्डरदेही, डौंडी और डौंडीलोहारा विकासखंड के कृषि विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है।
प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा संकल्प अभियान 2026 की भावना के अनुरूप जनभागीदारी और सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।





