CG के मुख्यमंत्री निवास बगिया में गणेश प्रतिमा स्थापित:कौशल्या साय ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना
By Dinesh chourasiya

गणेश चतुर्थी के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निजी निवास बगिया में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इससे बगिया का माहौल भक्तिमय हो गया।







गणपति महाराज के विराजने के साथ ही मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा और आस्था का माहौल दिखाई दिया। मुख्यमंत्री की पत्नी कौशल्या साय ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की।
प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना




कौशल्या साय ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और शांति की कामना की। उन्होंने भगवान गणेश से छत्तीसगढ़ के लगातार विकास, आपसी सद्भाव, सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना भी की।
पूजा के दौरान कौशल्या साय ने कहा कि भगवान गणेश को विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कामना की कि भगवान गणेश की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। हर परिवार के जीवन में खुशहाली आए।
आने वाले दिनों तक होगी पूजा-अर्चना
गणपति स्थापना के साथ ही मुख्यमंत्री निवास बगिया में आने वाले दिनों तक भगवान गणेश की पूजा-अर्चना जारी रहेगी। गणेश चतुर्थी के मौके पर यहां धार्मिक माहौल में भगवान गणेश की आराधना की जाएगी।






