छत्तीसगढ़

मॉडिफाइड नंबर प्लेट पर रायपुर  पुलिस एक्शन मोड में ,45 वाहन चालकों पर डिजाइनर नंबर प्लेट पर की चलानी कार्यवाही 

By Dinesh chourasiya

मॉडिफाइड नंबर प्लेट पर र

 

रायपुर : रायपुर की ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ियों पर बिना नंबर और डिजाइनर नंबर प्लेट लगवाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया है। इनमें कई नंबर प्लेट में तो नाम लिखे मिले। एक बुलेट मालिक ने अपनी गाड़ी के पिछले नंबर प्लेट पर ‘जिद्दी’ लिखवाया था। इसके अलावा एक स्कूटी वाले ने सामने की नंबर प्लेट पर ‘बाबा’ लिखवा रखा था

पिछले 3 दिनों के भीतर ही 45 वाहन चालकों पर पुलिस ने एक्शन लिया है। ये जांच शहर के कई चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर हो रही है। जहां गाड़ियों पर तय पैरामीटर से अलग नंबर प्लेट दिखे। साथ ही कई नंबर प्लेट पर नंबर की जगह नाम लिखा हुआ था।

कार्रवाई में एक वाहन मालिक की महंगी SUV के नंबर प्लेट पर 3 लिखा दिखा। इसके अलावा कई और भी लोग अपने मन से कुछ भी नंबर लिखवाकर गाड़ी के साथ शहर में घूम रहे हैं। इन सभी गाड़ियों की जांच कर चालान काटा गया है।

रायपुर पुलिस ने की लोगों से अपील

रायपुर पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील कि है कि वे अपनी गाड़ियों के नंबर प्लेट पर तय नियमों के तहत स्पष्ट तरीके से नंबर लिखवाएं। नंबर प्लेट पर नंबर के अतिरिक्त कोई भी नाम, पदनाम या किसी और नंबर का उपयोग न करें। ऐसा करते हुए पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button