छत्तीसगढ़

CG NEWS  गणेश विसर्जन में चाकूबाजी बदमाशों ने सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक पर बैठाकर चाकू से किया वार

By Dinesh chourasiya

रायगढ़ में बदमाशों ने मारपीट कर युवक को चाकू मारा। - Dainik Bhaskar

रायगढ़ में शुक्रवार की देर रात गणेश विसर्जन के दौरान सत्तीगुड़ी चौक पर दो गुटों में विवाद हो गया। एक गुट ने दूसरे गुट के युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं बदमाश बाइक पर बैठाकर कोतरा रोड ले गए, जहां उसे चाकू मार दिया। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है

पुलिस और युवकों के बीच झूमाझटकी

मारपीट और चाकूबाजी की खबर मिलते ही तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर लोगों में जमकर नाराजगी थी। इस दौरान कुछ युवकों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। जिसके बाद पुलिस और युवकों के बीच झूमाझटकी भी हुई।

पुराने विवाद में हुई मारपीट

दरअसल, मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि किसी विवाद को लेकर छोटू महंत की कोर्ट में गवाही होनी थी। इसी को लेकर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने उसके सिर के पिछले हिस्से पर चाकू से वार किया। इलाज के दौरान 10 टांके लगाए गए हैं।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके आधार पर आरोपियों की खोजबीन चल रही है। शुरूआती जांच में आपसी रंजिश सामने आई है। जांच के बाद मामला और स्पष्ट होगा।

Related Articles

Back to top button