
छत्तीसगढ़
बिलासपुर रेलवे स्टेशन से स्लीपर कोच में सवार होकर रायपुर के लिए रवाना हुए राहुल गांधी सीएम भूपेश बघेल
By Dinesh chourasiya
राहुल गांधी के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा व छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी साथ थे, राहुल गांधी इंटरसिटी ट्रेन के स्लीपर कोच में बैठे, राहुल गांधी को अपने बीच पाकर यात्री काफी खुश नजर आए।
लोकसभा सांसद राहुल गांधी तथा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज 25 सितम्बर को जिले के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम परसदा सकरी में आयोजित ’आवास न्याय सम्मेलन’ में क्षेत्रवासियों को 669 करोड़ 69 लाख रूपए की लागत के 414 विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 195 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 247 कार्यों का शिलान्यास तथा 474 करोड़ 18 लाख रूपए की लागत के 167 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राहुल गांधी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।














