छत्तीसगढ़

पीएम मोदी ने लाखों कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कांग्रेस पर जमकर किया प्रहार

By Dinesh chourasiya

 

राजधानी भोपाल में आयोजित बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ को पीएम मोदी ने किया संबोधित

: भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज बीजेपी का कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें शिरकत करने के लिए पीएम मोदी भोपाल पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी का चुनावी शंखनाद करते हुए कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी। उस दौरान पीएम ने बीजेपी सरकार की उपलब्धियां और कांग्रेस सरकार की कमियां गनाईं। बता दें आज बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राओं का भी समापन हुआ।

: पीएम मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय के नारे के साथ शुरू किया संबोधन। सभी कार्यकर्ताओं का किया स्वागत। पीएम ने कहा कि कार्यकर्ता महाकुंभ बहुत कुछ कहता है। ये दिखाता है कि एमपी के मन में क्या है। ये दिखाता है भाजपा की नई उर्जा, भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला दिखाता है। मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। एमपी से बीजेपी का जुड़ाव कुछ ज्यादा ही रहा है। एमपी के लोगों ने हमेशा जनसंघ को आशार्वाद दिया है। अटल जी, कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता ने आज बीजेपी को यहां तक पहुंचाया है। एमपी से निकले अनेक महान लोगों ने हमें आज आज यहां तक पहुंचाया। ऐसे अनेको लोगों का त्याग और प्यार आज भी बीजेपी के कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। एमपी भाजपा के विचार का ही नहीं विकास का भी महत्वपूर्व केंद्र है। अमृतकाल में एमपी की भूमि और महत्वपूर्ण हो गई है। एमपी में बीजेपी को 20 साल पूरे हो चुके है। जो इस बार युवा वोट डालेंगे उन्होंने सिर्फ बीजेपी की सरकार देखी है। पहली बार वोट करने वाले युवाओं ने कांग्रेस का शासन देखा नहीं है। 20 साल पहले कुनीति, कुसाशन और करोड़ो का गबन था। कांग्रेस ने सामर्थय वाले प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया। आज के युवा ने कांग्रेस के समय का बुरा दौर नहीं देखा। आज के युवाओं ने खस्ता हाल रोड अंधेरे में गांव नहीं देखें। आज के युवा ने भाजपा का सिर्फ सुशासन देखा है। उन्होंने चौतरफा विकास मध्य प्रदेश ही देखा है। उन्होंने एमपी को अनाज के उत्पादन और शिक्षा के बढ़ते कदमों को देखा है।

: राजस्थान और महाराष्ट्र पर जमकर निशाना साधा। एमपी के विकास के लिए आने वाले कुछ साल बहुत महत्वपूर्ण है। आज पूरी दुनिया से देश में निवेश आ रहा है। ये समय देश और मध्य प्रदेश के विकसित भारच बनाने का है। इसने महत्वपूर्ण समय में कांग्रेस जैसी परिवाद वाली पार्टी, वोट बैंक का तुष्टीकरण करने वाली पार्टी को अगर जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को काफी नुकसान होगा।

जहां-जहां कांग्रेस पार्टी गई है उधर तबाही हुई है। कांग्रेस में एक बार फिर एमपी को बीमारू बना देगी। क्या आप एमपी को फिर से बिमारू बनाना चाहते हो। क्या आप एमपी के युवाओं के भविष्य सको तबाह करना चाहते हो। क्या आप चाहते हो कि प्रदेश का पूरा पैसा लूट ले। कांग्रेस जंग लगा हुए वो लोहा है जो बारिश में रखे-रखे खत्म हो जाता है। कांग्रेस में देश हित देखने का उत्साह नहीं बचा है। आप देखेंगे कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर योजना का विरोध करती है।

: डिजिटल का विरोध किया था। आज भारत में रिकार्ड डिजिटल लेनदेन हो रहे है। कांग्रेस को वो भी पसंद नहीं है। बीजेपी आज चोड़े हाईवे एक्सप्रेस वे बना रही है, वंदे भारत जैसी ट्रेन ला रही है, स्टेशनों का कायाकल्प कर रही है, बुलट ट्रेन की बात की जा रही है, भाजपा ने नया भव्य संसद बनाया लेकिन कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है। पूरा देश इसकी प्रशंसा कर रहा है लेकिन कांग्रेस आज दिक्कत होती है। क्योंकि कांग्रेस न खुद बदलना चाहती है न देश को बदलना चाहती है। देश बदलने के लिए घोर मेहनत कर रहा है लेकिन कांग्रेस ये नहीं चाहती है।

प्रदेश के फर्स्ट टाइम वोटर्स को कहना चाहता हूं कि घर के बुजुर्गो और मां पिता जी से पूछिए कि उनको आभाव में रखने के लिए सिर्फ कांग्रेस जिम्मेदार है। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है। ये पहले भई हो सकता था लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। कांग्रेस की राजनीति आभाव में फलती फूलती है। इन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाई जिससे गरीब को हमेंशा हाथ फैलाना पड़े। कांग्रेस लाभ भी उन लोगो को देती थी जिससे उन्हे लाभ और वोट मिले। इसलिए कांग्रेस ने जान बूझकर देश को गरीब रखा। देश के लोगों को अभाव में जीने के लिए मजबूर किया। रोटी कपड़ा मकान में ही उलझाए रखा। मेरे युवा साथियों जो मुश्किलें आपके माता पिता से पहले की पीढ़ियो ने झेली वो आपको और आपके बच्चों को न झेलना पड़े इसके लइए बीजेपी की डबल इंजन सरकार लगातार काम कर रही है। आज पं. दीनदयाल जी का जन्मदिवस भी है। पंडित जी ने सुशासन को अंत्योदय से जोड़कर देखा समाज के अंतिम व्यक्ति के विकार को प्राथमिकता दी। यही प्रेरणा सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास उस मंत्र में पंडित दीन दयाल का चिंतन है। जो हमें प्रेरित करती है। पिछले 9 वर्षों में हमने जो भी योजनाएँ बनाई उनके मूल में यहीं भावना है। भाजपा ने गरीबों, महिलाओं, सोशितों, वंचितो, SC ST OBC को विकास का सबसे बड़ा लाभार्थी बनाया है। जो गारंटी मोदी ने दी है इसे हमने एक के बाद एक कदम उठाकर पूरी किया है। हमने गरीब का जीवन बहतर करने के लिए प्रयास किए प्रमाणित प्रयास किए। समाज के आभाव को दूर किया।

: कांग्रेस ने 50 साल पहले गरीबी हटाओ का नारा दिया था। क्या कांग्रेस ने अपना वादा पूरा किया। नहीं… साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर हुए है। बीजेपी ने जनता के कल्याण का काम किया है। एमपी की कुल आवादी से भी ज्यादा लोगों को भाजपा सरकार में गरीबी से मुक्ति मिली है। ये मोदी की गारंटी का नतीजा है। जब मोदी औऱ बीजेपी गारंटी देता है तो वह जमीन पर उतरती है और घर घर पहुंचती है और हर लाभार्थी के देती है। याद रखिएगा मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी।

: मेरे परिवारजनों आज के इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेरी बहने और बेटियां आईं है। मैं आज ये याद दिलाने आया हूं जो मोदी ने गारंटी दी थी वो भी पूरी हो गई है। कुछ दिन पहले ही महिलाओं के लिए संसद में 35% प्रतिशत सीटे आरक्षित करने का कानून पारित हुआ। नारी शक्ति वंदन अधिनियम ने देश में नया इतिहास रच दिया है। दशको से मातां बहने इसका इंतजार कर रहीं थी। बल्कि ये तक कहा जाने लगा कि शायद ये कभी नहीं हो पाएगा। लेकिन मोदी है तो मुमकिन है। मोदी है तो हर गारंटी पूरी होने की गारंटी है।

आज में एमपी सहित पूरे देश की बहनों को सावधान करना चाहता हूं कांग्रेस और उसके नए-नए गठबंधन ने इस बिल का समर्थन बहुत खट्टे मन से किया है। ये खट्टापन उनके बहानों में दिखाई देता है। इनके गठबंधन में वहीं लोग है जिन्होंने 30 साल तक इस कानून को पारित नहीं होने दिया। पार्लियामेंट में हुडदंग किया, बिल फाड़ दिए, स्पीकर पर हमले बोल दिए और अब जब मजबूरी में उंगली उठानी पड़ी है। अब उनको लगता है कि देश की माताए और बहने उनके चरित्र को पहचान गईं है तो फिर शुरू किया कि ये क्यों नहीं है वो क्यों नहीं है, ऐसा क्यों है वैसा क्यों है। उनको मजबूरी में इस बिल का इसलिए समर्थन करना पड़ा क्योकि मेरी माताए बहने जग गई है। इन्होंने शक्ति का परिचय करवा दिया है। इसलिए हाउस में मुंडी नीची करके हाउस में बेमन से उंगली तो दबा दी। पिछले 9 सालों में जो महिला शसक्त हुई है उसे देखकर इन दलों की हिम्मत नहीं हुई कि इस योजना का विरोध कर पाएं। वर्ना उन्होंने दशको तक देश में भारी बहुमत सरकार चलाई है, तब कानून क्यों नहीं बनाया जो बहाने ये आज बना रहे है, तब क्यों नहीं किया। सच्चाई ये है कि इनकी नियत में खोट है इसलिए मौका मिलते ही ये गठबंधन के लोग जनता को धोखा देने का मन बनाकर बैठी है। कांग्रेस के साथी वहीं है जिन्होंने इस कानून को रोकने के लिए हर मर्यादा तोड़ी है। इनकी वो सोच आज भी नहीं बदली है।

: ये लोग बहुत बौखलएं हुए है। ये अब एक नया खेल खेलेंगे। ये नारी शक्ति को बांटने की पूरी कोशिश करेंगे। नारी शक्ति एक न हो इसके लिए भांती-भांती की अफवाह फैलाएंगे। इसलिए देश की हर माता बहन और बेटी को सावधान होना होगा सतर्क रहना होगा और एकजुट रहना पड़ेगा। ये वहीं लोग है जिन्होंने पहली आदीवासी महिला राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनने से रोकने का प्रयास किया। ये लोग बार बार उन्हें अपमानित करने का प्रयास करते है। ये वहीं लोग है जिसने देश की सेनाओं के अग्रीम मोर्चो में बेटियों की एंट्री को रोक कर रखा था अगर इनकी नियत ठीक होती तो क्या वो मोदी को करोड़ो बहने के नाम पक्के घर करने देते। आय ये काम आज़ादी के कई सालों बाद मुझे करना पड़ रहा है। इनको नहीं दिखता था कि ये सब पूर्व सेनाओं पर है। इनकी नियत अगर महिला हित की होती तो मोदी को करोड़ो टायलेट बनाने पड़ते क्या, क्या ये लोग टॉयलेट तक नहीं बना सकते थे, वो काम भी मुझे करना पड़ा क्योंकि उनकी नियत में खोट थी। इनकी नियत ठी होती तो बहनों को धुंए रहने को मजबूर न होना पड़ता। करोड़ो बहनो तक सिलेंडर पहुंचाने की महनत मोदी को क्यों करनी पड़ी। अगर ये महिला हितैशी होते तो महिलाओँ को पानी की बूंद बूंद के लिए दशको तक तरसा कर न रखते। अगर कांग्रेस महिला हित के लिए काम करते तो मोदी को आकर आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज की व्यवस्था न करनी पड़ती। हितैषी होते हो हमें बेटियों को बचाने और महिलाओं के लिए आवाज उठाने की जरूरत नहीं पड़ती। इन्होंने महिलाओं को भी बैंकों से दूर रखा। देश के करोड़ो बहनों के जन संघ खाते आपके इस सेवक को खुलवाने पड़े। हमारी कोशिश यही थी कि बहनों की संमृद्धि का रास्ता खुले, बेटियां अपने पैरों पर खड़ी हो सके इसलिए मैं देश की हर माता बहन और बेटियों से कहूंगा कि कोई कितनी भी कोशिश कर ले आपको भ्रमित नहीं होना है। हमने कठिन रास्ता पार किया है। इन महिलाओं की भागीदारी के विस्तार की शुरूआत है एक सार्थक बदलाव का शुभारंभ है। मेरे परिवारजनों कांग्रेस आज भी वहीं पुराने धरे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन मायने नहीं रखता है। काग्रेस नेताओं को लिए गरीब का जीवन एक एडवेंच टूरिज्म है। कांग्रेस के नेताओँ के लिए गरीब की वस्ती पिकनिक मनाने का वीडियो शूटिंग कराने का लोकेशन बन गई है। कांग्रेस नेताओँ के लिए गरीब किसानों का खेत फोटो शेशन का मैदान बन गया है। इन्होंने अतीत में भी यहीं काम किया। देश विदेश के दोस्तों में इन्होंने भारत की गरीबी का मखौल उड़ाया और जआज भी यहीं कर रहें है। जबकि भाजपा सरकार देश को भव्य बना रही है और यहीं भव्य तस्वीर दुनिया के सामने सीना तान करके दिखा भी रहें है। कांग्रेस और भाजपा के बीच का यहीं अंतर हमें बूथ बूथ में हर वोटर को बताना है। हर मतदाता को समझाना है। दोनों हाथ उपर करके बताइए समझाओगे, पोलिंग बूथ में जाओगे, हर किसी को एक एक बात बताओंगे।

मोदी का मिजाज भी अलग है मेहनत भी अलग है और मिशन भी अलग है मेरे लिए देश और देशवासियों से बड़ा कुछ नहीं है। मैं आभाव में रहा हूं लेकिन अपने देश को आभआव में नहीं रहने दूंगा। मुफ्त राशन और मुफ्त इलाज गरीब की चिंता दूर करने का अवसर कांग्रेस के पास भी था लेकिन नियत और इच्छा शक्ति नहीं थी। बेइमानी और भ्रष्टाचारी की नियत अच्छे काम करने से उन्हे रोकती थी। पहले समाज के जिन वर्गों को छोटा समझा गया उनके जीवन में बड़े परिवर्तन का प्रयास हमने किया। गरीब से गरीब को गुणवत्ता का जीवन मिले आज देश में इसके लिए काम किया जा रहा है। कुछ दिन पहले ही पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू हुई। देशभर मेकं हमारे विश्वकर्मा साथी कोने कोने में फैलें है। अपनी परंपरा और अपनी कला अपनी उपयोगिता के लिए जाने, जाने वाले ये साथी हर समाज में है। लेकिन कांग्रेस ने उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया था। लेकिन आपने एक वोट देकर इस सेवक को आपकी सेवा करने का अवसर दिया। विश्वकर्मा योजना के तहत इनकी ट्रेनिंक गा इंतजाम हुआ है। लाखों रुपए खर्च किए गए है और विश्वकर्मा साथियों को जो कम ब्याज पर लोन मिलेगा इसकी गारंटी पीएम मोदी ने ली है। हमने छोटा-मोटा काम करने के लिए भी बैंकों के दरवाजे खोलें है। पीएण स्वनिधि योजना के तहत इनकी मदद की गारंटी भी मोदी ने ली है। गांव और कस्बो में हमारे साथी अपनी दुकान, ढाबा और गेस्ट हाउस जैसे व्यवसाय कर सकें ये पहले बहुंत मुश्किल था उनके पास गारंटी नहीं होती थी इसलिए उन्हें बैंक से मदद मिलना मुश्किल थामोदी ने ऐसे साथियों की भी गारंटी ली। मुद्रा योजना के तहत लाखों का बिना गारंटी का पैसा उन्हें मिल रहा है। इस योजना की सबसे बड़ी लाभार्थी हमारी बहने, दलित, पिछड़े और आदिवासी है। हमारे छोटे किसानों, मछुआरों, पशु पालकों की तो सरकारी नीति में पूछ ही बहुत कम होती थी। कांग्रेस की सरकार वोट पानं के लिए किसानों को लोन माफ की झूटी गारंटी देती रही है। उनके लिए बैंकों से लोन लेना असंभव था। अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बाजार से महंगी ब्याज लेते थे। लेकिन आपके पीएम किसान सम्मान नीधि योजने के तहत छोटे किसानों की भी गारंटी ली। शुरूआत में इसे लेकर झूठ भी फैलाया गया थआ कि चुनाव के बाद ये पैसा वापस ले लिया जाएगा लेकिन पिछले 5 सालों से ये योजना निरंतर चल रही है। कोरोना काल में भी ये नहीं रुकी। क्योंकि हमारी सरकार ने आपके खाते में डायरेक्ट पैसा भेजने का काम किया है। अभी तक ढाइ लाख करोड़ रुपए से अधिक देशभर के किसानों को मिल चुका है। एमपी के हर एख कि सान के खाते में इस हिसाब से 30 हजार रुपए आ चुका है। भाजपा सरकार ने मछुआरो और पशउ पालको को भी किसान क्रेडिट जैसी सुविधा दी है। कांग्रेस और उसका गठबंधन ने हमारी इस विरासत और समनातन को खत्म करना चाहता है। इसलिए मध्य प्रदेश को इससे काफई सावधान होना होगा। कांग्रेस ने अपनी सारी इच्छा शक्ति खो दी है। कांग्रेस के जमीन से जुड़े नेता चुपचाप मुंह पर ताला लगा कर बैठ गए है। कांग्रेस पहले बर्वाग हुई फिर बैंक करप्ट हुई और अब कांग्रेस ने अपने ठेका किसी और को दे दिया है। कांग्रेस को अब कांग्रेस के नेता नहीं चला रहे है। अब कांग्रेस एक ऐसी कंपनी बन गई है जो नारो से लेकर नीतियो तक हर चीज आउटसोर्स कर रही है और ये ठेका अब कुछ अरवन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस में अब अरवन नक्सलियों की ही चल रही है। ये ग्राउंड पर हर कार्यकर्ता महसूस कर रहा है। इसलिए कांग्रेस जमीन पर भी लगातार खोखली हो रही है।

देश आज बहुंत महत्वपूर्ण काल खंड में प्रवेश कर चुका है, पूरा विश्व कह कहा है कि ये भारत का कालखंड है। हर देश भारत से मित्रता करना चाहता है। हर निवेशक भारत में अवसर देख रहा है। हमारे चंद्रयान का गौरवगान पूरा विश्व कर रहा है। पिछले दिनों हुए जी 20 सम्मेलन में भारती की भूमिका और भी ज्यादा शसक्त हुई है। क्योंकि आपने देश में स्थिर और मजबूत सरकार चुनी। आपनो ऐसी सरकार चुनी जो चुनौतियों को चुनौती दे सकती है। हजार वर्ष की गुलामी के काल खंड में हमने जो आत्म विश्वास खोया आझ भारत उस आत्म विश्वार को पुन: जी रहा है। आझ हम जो भी फैसले लेंगे वो आने वाले हजार सालों को तय करने वाला है और ये सब कुछ मध्य प्रदेश की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। विकसित भारत के लिए मध्य प्रदेश का विकसीत होना बहुत आवश्यक है। ऐसा विकसीत मध्य प्रदेश जहां हर परिवार हर व्यक्ति का जीवन वैसा ही हो जैसा विकसीत देशों में हमने देखा है। हम ऐसे एमपी का निर्माण करना चाहते है जो छोटी-छोटी जरूरतों का मोहताज न रहें। हमें मध्य प्रदेश को नए अवसरों की धरती बनाना है। इसेकलिए ये जरूरी है कि आप आने वाले 5 सालों के लिए यहां फिर से भाजपी की सरकार बने। पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बने। भाजपा के पास रोडमैप भी है और उसे जमीन पर उतारने की इच्छा शक्ति भी है। इसलिए एमपी के हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। हमें विधानसभा ही नहीं हर बूथ जीतना है। हर बूथ पर लोगों का दिल जीतना है। बूथ का हर कार्यकर्ता हमारा उम्मीदवार है। क्योंकि उसकी पहचान कमल है, इसकी शान कमल है, उसका निशान कमल है, इसलिए हर कार्यकर्ता को जी जान से जुटना है। मुझे आप सभी के सामर्थ पर पूरा भरोसा है। आने वाले 2 अक्टूबर को गांधी जयंती है इससे पहले 1 अक्टूबर को स्वच्छता से जुड़ा बहुत बड़ा कार्यक्रम पूरे देश में होने जा रहा है। मेरा एमपी के हर परिजन से आग्रह रहेगा कि आप सभई उत्साह और उमंग के साथ इस स्वच्छता के कार्यक्रम में जुड़िए। हम सभी त्योहारों की तैयारी भी कर रहें है ऐसे में हमें वोकल फॉर लोकल भी याद रखना है। हमें खादी के वस्त्र खरीदने हैजो भीगिफट हम खरीदें वो लोकल हो, जो भारत में बना हो ये बात हमें बिल्किल भी नहीं भूलनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button