
एमपी के उज्जैन में एक घर में 4 शव मिलने से सनसनी फैली, फंदे पर झूल रहा था पति….पत्नी और बच्चों के मुंह से निकल रहा था झाग
By Dinesh chourasiya
उज्जैन के महावीरनगर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर में 4 लाश बरामद हुई है। मनोज राठौर के साथ पत्नी ममता, 12 साल का बेटा लक्की और बेटी कनक की लाश मिलने से हड़कंप मंच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की है। पहली नजर में इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला माना जा रहा है







मोहल्ले में रहने वाले जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि मनोज को जानने वाले कुछ लोग आए थे। उन्होंने कहा कि घर का दरवाजा नहीं खुल रहा है। देर तक दरवाजा खटखटाना के बाद जब घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी और बच्चों के मुंह से झांक निकल रहा था और मनोज फांसी पर झूल रहे थे। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह परिवार 3 महीने पहले जयसिंहपुर से 1800 रुपए प्रति माह के किराए पर रहने आया था और गढ़ कालिका मंदिर के पास दुकान लगाता था।
उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि एक ही परिवार के चार लोग हैं। मृतक का परिवार गढ़ कालिका मंदिर पर हार फूल का व्यवसाय करता है। कुछ दिन पहले जयसिंहपुर से यहां किराए पर रहने पहुंचा था। अभी मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सुसाइड कैस लग रहा है, क्योंकि तीन लोगों के मुंह से झाग निकल रहा था।







