
बिलासपुर में मूर्ति विसर्जन को लेकर हुई हत्या के मामले में पांच युवक सहित एक नाबालिक गिरफ्तार….
By Dinesh chourasiya
: बिलासपुर – पेंडरवा गांव में मूर्ति विसर्जन को लेकर हुये हत्या मामले में बिल्हा पुलिस ने पांच युवको सहित एक नाबालिक को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी अमन ध्रुव, नारायण यादव, नकुल मरकाम, सहदेव मरकाम, राजा नेताम, और एक नाबालिक यह सभी आरोपी पेंडरवा, झलफा और उमरिया के रहने वाले हैं अक्सर देखा गया है कि किसी भी त्यौहार में विसर्जन को लेकर उपद्रवी तत्वों के द्वारा माहौल बिगाड़ देते हैं जिससे ऐसी घटनाएं सामने आती है फिलहाल बिल्हा पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 307, 323, 147, 148, 149 के तहत कार्यवाही की है।







उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सईद अख्तर के नेतृत्व मे उप निरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, प्र आर अनिल साहू, बलराम विश्वकर्मा, खेम सिंह श्याम, रूपेश तिग्गा , आरक्षक – गोवर्धन शर्मा, रंजीत खलखो, सुमंत चंद्रवंशी, सचिन नामदेव, दिनेश कुमार पटेल, ज्वाला सिंह का विशेष योगदान रहा







