छत्तीसगढ़

भिलाई में गुरुद्वारा कमेटी प्रधान के बेटे की हत्या:मूवी देखकर लौटते समय बदमाशों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम पाण्डे  धरने पर बैठे 

By Dinesh chourasiya

 भिलाई में शुक्रवार रात कुछ नशेड़ी लड़कों ने एक युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद भिलाई शहर का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। भाजपा नेताओं ने पीड़ित परिवार के साथ नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया। माहौल अभी और तनावपूर्व हो गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय खुद खुर्सीपार थाने पहुंचे और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक मलकीत सिंह (35) अपने दोस्त फंटू के साथ ​फिल्म देखकर बाइक से लौट रहा था। तभी आईआईटी मैदान के पास 5 से 6 युवकों ने उसे रोककर गाली-गलौज की। वि​रोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। जब उसके दोस्त फंटू ने उसे बचाने की कोशिश की तो तालबानी स्टाइल में उसके गले में चाकू अड़ाकर सड़क में बैठा दिया गया।

खुर्सीपार थाने के सामने धरने पर बैठे प्रेम प्रकाश पाण्डेय

सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने मलकीत को खुर्सीपार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन लीवर फट जाने और शरीर के अंदर ब्लीडिंग अधिक होने से रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में उसने दम तोड़ दिया। मृतक गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह का बेटा था।

सिख समाज ने थाना घेरा

घटना के ​विरोध में सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में खुर्सीपार थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया। बढ़ते तनाव को देखते हुए एएसपी संजय ध्रुव और दूसरे थानों के बल भी वहां पहुंचे। पुलिस ने कार्रवाई शुरू की, लेकिन इससे पहले आरोपी युवक भाग निकले। हालांकि पुलिस ने उन्हें दोपहर में गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार चारों आरोपियों के नाम

  • तसव्वर खान पिता मोहम्मद अमान खान (20 साल) निवासी आनंद किराना स्टोर के पास जोन 1 गौतम खुर्सीपार
  • शुभम लहरे पिता शीतल लहरे (21 साल) निवासी शंकर नगर सतगुरु फैक्ट्री के पास छावनी
  • तरुण निषाद पिता तिहारू निषाद (22 साल) निवासी सोनिया गांधी नगर महावीर प्रोविजन के पास खुर्सीपार
  • राहुल सिंह पिता लक्ष्मण सिंह (19 साल) निवासी गौतम नगर गली नंबर 5 खुर्सीपार
  • फैज़ल कुरैशी पिता आबिद कुरैशी (23 साल) निवासी, जोन 1 खुर्सीपार

आईटीआई ग्राउंड बना नशेड़ियों का अड्डा

जिस आईटीआई ग्राउंड में ये घटना हुई है वो नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। यहां आपराधिक किस्म के लोग ​दिन और देर रात तक नशा करते हुए बैठे रहते हैं। इस दौरान कोई अकेला मिलता है तो वो लोग उसके साथ लूट व छिनैती भी करते हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी खुर्सीपार पुलिस न तो गश्त करती है और न ही ऐसे लोगों पर लगाम लगा पा रही है।

राजनीतिक पार्टियों ने भी जताया विरोध

हत्या के इस मामले की भाजपा और आप सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों ने भी निंदा की है। एक तरफ जहां भाजपा नेता मनीष सिंह, बृजेश बिचपुरिया, दया सिंह, पीयुष मिश्रा सहित अन्य ने खुर्सीपार थाने का घेराव कर चक्का जाम किया तो वहीं आप ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। आप पार्टी के नेता जसप्रीत सिंह का कहना है कि इस घटना में आरोपियों को किसी भी तरह से कोई रियायत नहीं मिलनी चाहिए। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खुर्सीपार में जो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वो सिर्फ दिखावे के लिए लगे हैं। पुलिस भी इसे लेकर सजग नहीं है, जिससे यहां आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं।

Related Articles

Back to top button