छत्तीसगढ़

भिलाई में सूने मकान का ताला तोड़कर 35 हजार कैश और जेवरात ले उड़े चोर। चोरों की तलाश में वैशाली नगर पुलिस 

By Dinesh chourasiya

 

 

भिलाई । वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जवाहर नगर के सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोरो  ने 35 हजार रूपये कैश समेत लाख रूपये तक के जेवरात चोरी कर निकल भागे
पुलिस ने  बताया कि 55 वर्षीय कमला अहिरवार निवासी एमआईजी-I/19/4 एक महीने पूर्व पति के साथ बेटे के घर दिल्ली गयीं थीं। उन्होंने अपने घर के बैठक रूम की चाबी अपने भाई दीप सिंह को लाईट चालू करने के लिये दी थी। दिल्ली से  जब घर आए  सुबह 6 बजे भिलाई अपने घर वापस आयीं तो देखा कि घर के सामने का ताला लगा हुआ था और अंदर कमरे का ताला टूटा मिला। भीतर जाकर देखा तो दो रूम का और ताला टुटा हुआ था। आलमारी का सामान पलंग के पर बिखरा था। कोई अज्ञात चोर घर के अंदर आलमारी में रखी 2 करधन वजन लगभग 600 ग्राम, एक जोड़ी पायल 25 तोला, एक जोडी सोने का कंगन 3 ग्राम एवं नगदी रकम 35000 रूपये चोरी कर ले गया। चोरी की जानकारी बाद महिला ने अपने भाई दीप सिंह के साथ थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज कराई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Related Articles

Back to top button