
भिलाई के खुर्सीपार में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के बेटे की हत्या : गदर 2 मूवी देखकर लौटते समय अज्ञात लोगों ने मारपीट की , सिख समुदाय ने किया खुर्सीपार थाने ने का घेराव
By Dinesh chourasiya
भिलाई में बीती रात कुछ नशेड़ी युवकों ने गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह के बेटे मलकीत सिंह उर्फ वीरू की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय मलकीत रात में गदर 2 मूवी देखकर लौट रहा था। इसी दौरान खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई मैदान के पास कुछ लड़कों ने उसे रोका और उससे मारपीट की। बाद में रायपुर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
सिख समुदाय में रोष किया थाने का घेराव







इस घटना के बाद से पूरे सिख समुदाय में रोष व्याप्त है। गुरुद्वारा कमेटी के सभी सदस्य और सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में खुर्सीपार थाने पहुंचे हुए हैं। उन्होंने आरोपियों की धरपकड़ की मांग को लेकर थाने का घेराव शुरू कर दिया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए एएसपी संजय ध्रुव और दूसरे थानों को बल भी वहां पहुंचा हुआ है। एएसपी आक्रोशित लोगों को समझाने में लगे हुए हैं।
मौत की खबर मिलते ही आरोपी फरार
खुर्सीपार पुलिस ने पहले इसे साधारण मारपीट का मामला समझा था। जब युवक की मौत हो गई तो पुलिस अलर्ट हुई। तब तक आरोपियों को भी इसकी सूचना मिल गई थी और वो फरार हो गए। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। खबर लिखे जाने तक दो आरोपी को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया आगे और आरोपी की तलाश कर रही है पुलिस




आईटीआई ग्राउंड बन चुका है नशेड़ियों का अड्डा
आपको बता दें कि जिस आईटीआई ग्राउंड में ये घटना हुई है वो नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। यहां आपराधिक किस्म के लोग हर समय देर रात तक नशा करते हुए बैठे रहते हैं। इस दौरान कोई अकेला मिलता है तो वो लोग उसके साथ लूट व छिनैती भी करते हैं। इसकी जानकारी होने के बाद भी खुर्सीपार पुलिस न तो गस्त करती है और न ही ऐसे लोगों पर लगाम लगा पा रही है।







