छत्तीसगढ़

बिलासपुर : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, तीज मनाने जा रही थी मायके

By Dinesh chourasiya

बिलासपुर।  : जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है, जहाँ सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार भाई-बहन को कुचल दिया, इस हादसे में पहिए के नीचे दबने से बहन की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, सकरी बंधवापारा निवासी दिलहरण साहू अपनी स्कूटी में अपनी छोटी बहन शशि कुमारी साहू 45 वर्ष के साथ सकरी से अपने पुराने घर ग्राम कुली जा रहे थे। जो सुबह 10.45 बजे सीपत नवाडीह चौक पहुँचे थे, तभी सामने से आ रही ट्रेलर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में स्कूटी में पीछे बैठी बहन शशि ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई की रिपोर्ट पर ट्रेलर को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button