
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन महासमुंद में कॉंग्रेस का रेल रोको आंदोलन,कहा मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल कर रही
By Dinesh chourasiya
महासमुंद। : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बार बार ट्रेन कैंसिल करने के विरोध में रेल रोको आंदेलन कर रही है। प्रदेशभर में रेल रोको आंदोलन के तहत हर छोटे बड़े स्टेशन में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रेनें रोक रहे हैं। इसी कड़ी में महासमुंद रेलवे स्टेशन में आज कांग्रेसियों ने रेल रोको आंदोलन किया।
:प्रदर्शन कारी कॉंग्रेसियों ने रेलवे प्रशासन से कहा कि, केंद्र की मोदी सरकार अपने खास आदमी अदानी को लाभ पहुंचाने के लिए मालगाड़ी तो चला रही है। केन्द्र ने 2020 से सैकड़ो की मात्रा में छत्तीसगढ़ के पूरे प्रदेश में सवारी रेलगाड़ी को बंद कर दी है। केंद्र की मोदी सरकार छत्तीसगढ़ की जनता के साथ छल कर रही है, जो कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। केंद्र की मोदी सरकार और केंद्रीय रेल मंत्री छत्तीसगढ़ में पूर्व की तरह ही रेल सवारी गाड़ियों को बहाल नहीं करती है तो आगामी दिनों में कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।


















