
भिलाई पावर हाउस ओव्हर ब्रिज के नीचे वाहन चेकिंग के दौरान कार में रखे बैग से 9 लाख 50 हजार रूपये संदिग्ध रूप से बरामद। छावनी पुलिस उक्त रकम जप्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है
By Dinesh chourasiya







भिलाई थाना छावनी पुलिस द्वारा धारा 102 जा.फौ. के तहत कार्यवाही कर आयकर विभाग को अग्रिम कार्यवाही हेतु भेजा गया
: इस चेकिंग के दौरान रात्रि करीबन 08.40 बजे रायपुर की ओर से आ रही एक सफेद इनोवा कार क्रमांक CG 07 BR 6099 में सवार व्यक्ति एवं चालक को संदिग्ध लगने पर वाहन को रोका गया तथा वाहन की तलाशी ली गयी।
इस
दौरान कार में बैठे व्यक्ति जिसका नाम दिनकर बासोटिया वैशाली नगर के कब्जे से एक ब्राउन कलर के लेदर बैग के अंदर रखा नगदी रकम 9,50,000 रूपये जो 500-500 रूपये का नोट 19 बंडल में रखा हुआ पाया गया एवं उक्त रकम के संबंध में वैध कागजात




प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया । वैध कागजात न होने से रकम संदिग्ध अपराध से संबंधित होने के संदेह पर धारा 102 जा.फौ. के तहत जप्त किया गया है एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है ।
उक्त कार्यवाही में उनि अजय सिंह,
प्र. आरक्षक जसपाल सिंह एवं आरक्षक अखिलेश मिश्रा, राजेश उरांव एवं दीपक माने की भूमिका सराहनीय रही l







