छत्तीसगढ़

पंजाबी मेहरा महासभा का 10 वां पारिवारिक मिलन समारोह एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन 10 सितम्बर को…

By Dinesh chourasiya

: भिलाई। गुरमीत सिंह मेहरा। पंजाबी मेहरा महासभा भिलाई का 10 वां पारिवारिक मिलन एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन दिनांक 10 सितंबर दिन रविवार को दलवीर भवन, नंदिनी रोड़, भिलाई में होने जा रहा है। समाज के सभी व्यक्ति श परिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे तथा संगठन को मजबूती प्रदान करे। यह जानकारी महासचिव रंजीत सिंह ढिंगी द्वारा दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज सेविका संगीता शाह होंगी।

बैठक में विशेष रूप से समाज के अध्यक्ष जगदीश सिंह, कोषाध्यक्ष जसवंत सिंह, उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, परमिंदर सिंह, मनमीत सिंह, अमरजीत सिंह, विकास सिंह, महेन्द्र सिंह, कुलदीप कौर, बबली कौर, नरेन्द्र कौर उपस्थित थे।:

 

Related Articles

Back to top button