
भिलाई के ग्लोबल चौक में NSUI ने भाजपा का पुतला जलाकर किया विरोध:कहा लगातार गुंडागर्दी का माहौल पैदा कर रहे हैं भाजपाई
By Dinesh chourasiya
जामुल थाने के टीआई पर मिट्टी तेल डालने और छावनी सीएसपी का अंगूठा तोड़ने के विरोध में NSUI के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करके भाजपा का पुतला दहन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी विरोधी जमकर नारे लगाए
NSUI के प्रदेश महासचिव आकाश कनोजिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता है। भारतीय जनता पार्टी भिलाई के कार्यकर्ता लगातार गुंडागर्दी का माहौल निर्मित कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोग कार्यक्रम और विरोध प्रदर्शन के नाम पर पुलिस प्रशासन से बदतमीजी कर रहे हैं। हाल में ही प्रदर्शन के दौरान भिलाई छावनी के सीएसपी आशीष बंछोर का अंगूठा फैक्चर कर दिया गया। इतना ही नहीं जामुल थाना का घेराव कार्यक्रम के दौरान वहां थाना प्रभारी याकूब मेनन के ऊपर मिट्टी तेल छिड़का गया। इस तरह से भाजपा के लोग लगातार शहर में गुंडागर्दी का माहौल पैदा कर रहे हैं। इसके विरोध में आज NSUI के साथियों सेक्टर 6 ग्लोब चौक में सांकेतिक पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान शिवांग साहू प्रदेश सचिव, शिवम तोमर जिला उपाध्यक्ष, अमन अहिरवार जिला महासचिव, अभिषेक सिंह जिला सचिव, विशाल यादव, विशेष गौतम और अभिषेक मिश्रा सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।







विरोध का तरीका है शांति के साथ अपनी बात रखना
आकाश कनोजिया ने कहा कि भारत में सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है। यहां हर व्यक्ति शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन कर सकता है। फिर चाहे वो राजनीतिक पार्टी हो या फिर आम इंशान। बशर्ते उसे इसकी सूचना प्रशासन को देने के साथ ही किसी प्रकार से वहां का वातावर्ण हिंसक नहीं करना है। भाजपा के लोग लगातार ऐसा कर रहे हैं। इस पर शासन प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए और इस पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।







