छत्तीसगढ़

दुर्ग पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा ने 16 उप निरीक्षक का किया तबादल भेजे गए दुसरे जिला :निवार्चन आयोग के निर्देश पर किया गया था तबादला

By Dinesh chourasiya

विधानसभा चुनाव के चलते जिले से जितने भी एसआई का तबादला दूसरे जिलों में हुआ था उन्हें रिलीव कर दिया गया है। एसपी दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा ने आदेश जारी करते हुए एक साथ 16 एसआई को रिलीव किया है

दुर्ग एसपी के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश पर जिले से अलग-अलग रैंक के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों का तबादला दूसरे जिलों में किया गया था। भारत निर्वाचन आयोग ने 2 जून 2023 को इस संबंध में निर्देश जारी किया था। उन्हीं निर्देश और जारी स्थानांतरण आदेश के मुताबिक दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों को एसपी के द्वारा आदेश जारी कर रिलीव किया जा रहा है। एसपी ने 28 अगस्त को आदेश जारी कर दुर्ग के अलग-अलग थानों में पदस्थ 16 एसआई रैंक के अधिकारियों को रिलीव कर दिया गया है। उन्हें तत्काल स्थानांतरण वाली जगह में ज्वाइनिंग करने का आदेश दिया गया है। जिन लोगों को एसपी ने रिलीव किया है उनके नाम आदेश में दिए गए हैं।

एसपी ने एक साथ 16 एसआई को किया रिलीव
एसपी ने एक साथ 16 एसआई को किया रिलीव

Related Articles

Back to top button