
रायपुर में सांसद सुनील सोनी के कार्यक्रम में हो-हंगामा, गाली गलौज और अभद्र व्यवहार.. दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर थाने का घेराव
By Dinesh chourasiya
भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में हो हंगामा तथा संसद से दुर्व्यवहार और गाली गलौज के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खमतराई थाने का घेराव कर दिया है।
रायपुर के बिरगांव स्थित एक शैक्षणिक संस्थान में आजादी के अमृत कल के अवसर पर चंद्रयान की सफलता को लेकर रायपुर सांसद श्री सुनील सोनी के मुख्य अतिथि में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।







इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं के समक्ष सांसद श्री सुनील सोनी जब चंद्रयान की सफलता का विस्तार से वर्णन कर रहे थे इसी समय कांग्रेस से कार्यकर्ता वहां आज हम के और हो हंगामा तथा सांसद सुनील सोनी से अभद्र व्यवहार करने लगे। श्री सोनी ने कहा कि मैं अपने राजनीतिक जीवन में कभी भी ऐसा अभद्र माहौल न देखा और ना सुना है। उन्होंने इसको हंगामा पर दुख जाहिर किया वहीं भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दोषी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खमतराई थाने का घेराव कर दिया।







