छत्तीसगढ़

रायपुर से लौट रहे युवक की गाड़ी को पीछे से ठोका, जमकर पीटा 4 लोगों ने, रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

भिलाई नगर । फोरलेन रोड पर पावर हाउस ब्रिज के नीचे रायपुर से लौट रहे भिलाई के युवक की गाड़ी को पीछे से ठोकर मार दी इसके बाद आरोपी छोटे लाल चौधरी व तीन अन्य साथियों ने युवक को जमकर पीटा। रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

छावनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी नुपुर लिमेश पिता प्रकाश लिमेश उम्र 32 साल निवासी एमजीएम पब्लिक स्कुल के पास वैशाली नगर में रहता है। कल रात्री में रायपुर से नूपुर टोयोटा ग्लेन्जा CG 07 CH 8880 में अकेला भिलाई आ रहा था। 11:15 बजे पावर हाउस ब्रिज के निचे भिलाई पहूंचा था। पिछे से आ रही टाटा हैरियर CG 07 BV 5400 का चालक लापरवाही पूर्वक तेज गती से ओवर टेक करते हुए नूपुर के वाहन के बांऐ तरफ ठोकर मारकर एसिडेन्ट कर दिया,।

इसके बाद गाडी को लाकर अडा दिया फिर नूपुर को गाडी से उतार कर अश्लील गालियां देते हुये छोटे लाल चौधरी उसके तीन अन्य साथी ने जान से मारने की धमकी दे रहे थे । छोटे लाल चौधरी अपने गाडी से कुछ लम्बा धार धार वस्तु निकाल कर बाऐ गर्दन में टिका दिया।

सभी लोग मिलकर नूपुर के साथ लात घुस, हाथ मुक्का से मार पीट किया। नूपुर के दाएं आंख के नीचे बाएं गाल, नाक एवं दाहिने हाथ की उंगली में चोट लगी है । नूपुर की रिपोर्ट पर से थाना छावनी के द्वारा आरोपी छोटे लाल चौधरी एवं तीन अन्य के खिलाफ धारा 279 337, 341, 294,506 बी, 323 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button