
छत्तीसगढ़
…बिलासपुर में आईजी आनंद छाबड़ा ने ली पहली बैठक…राष्ट्रपति के आगमन को लेकर दिये निर्देश…
By Dinesh chourasiya
बिलासपुर जोन के नव पदस्थ आईजी आनंद छाबड़ा ने गुरुवार को जिले के मातहत अधिकारियों की बिलासा गुड़ी में बैठक ली।







दरअसल यहां पदस्थ होने के बाद यह उनकी अपने अधीनस्थ अधिकारियों की पहली बैठक रही। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों से परिचय के अलावा कानून व्यवस्था पर उन्होंने चर्चा की।
आगामी दिनों में महामहिम राष्ट्रपति का बिलासपुर आगमन हो रहा है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव और अन्य कानून व्यवस्थाओं को लेकर उनसे लंबी चर्चा की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने सभी अधिकारियों का आईजी से परिचय कराया, और विभिन्न थाना क्षेत्र में होने वाले अपराध वीवीआईपी मूवमेंट सहित अन्य विषयों पर आईजी श्री छाबड़ा को जानकारी प्रदान की।











