छत्तीसगढ़

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में आकाशी बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत, अन्य 5 झुलसे

By Dinesh chourasiya

कोरबा। CG  : जिले के ग्राम नवागांव झाबू में आकाशीय बिजली गिराने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग मामूली रूप से झुलस गए हैं। बताया जाता है कि एक ही परिवार के 6 लोग खेत में काम कर रहें थे, इस दौरान आकाशीय बिजली गिर गई। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है।

मृतक के पिता श्याम दास ने बताया कि बेटा कोमल कुमार दास परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खेत में काम करने के गया था। परिवार के 6 लोग डोंगे से नदी पार कर खेत में काम करने गए थे। इस दौरान अचानक गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी।

  परिवार के सभी सदस्य बारिश से बचने के लिए खेत में बनी झोंपड़ी में चले गए। इसी बीच झोंपड़ी पर आकाशीय बिजली गिरी, जिसमें कोमल दास (25) की मौत हो गई। परिवार के 5 अन्य सदस्य झुलस गए हैं। घटना के बाद परिजन तत्काल युवक को अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने घटना की सूचना दर्री थाना पुलिस को दी।

 मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने बताया कि सालभर पहले ही युवक की शादी हुई थी, लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से उसकी असमय मौत हो गई। इस घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Back to top button