छत्तीसगढ़

CG ..रायगढ़ से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे प्रेमी जोड़ा इंस्टाग्राम में रिल बनाने दिन में रिल बनाया रात में ले जाकर होटल के कमरे में कर दिया यह बड़ा कांड अब आरोपी की तलाश में पुलिस

न्यूज़ एडिटर दिनेश चौरसिया

 

 

 बिलासपुर। CG  : इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रील बनाकर अपलोड करने का क्रेज लोगों के बीच लगातार बढ़ता चला जा रहा है, परंतु इसी रील बनाने के चक्कर में फंसी युवती शहर के एक होटल में अनाचार का शिकार हो गई। युवती के साथ आए युवक ने ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार गत 12 अगस्त को रायगढ़ में रहने वाली युवती समीपस्थ ग्राम नंदेली निवासी युवक लंबोदर दास महंत के साथ रील बनाने बिलासपुर स्टेशन आई हुई थी, जहां दिन में रील बनाने के बाद वे दोनों स्टेशन से लगे एक लॉज में ठहरे हुए थे जहां युवक ने देर रात युवती के साथ जबरदस्ती करते हुए उसके साथ अनाचार किया। पीड़ित युवती ने वापस रायगढ़ लौटकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसपर रायगढ़ पुलिस ने शुन्य में अपराध कायम कर केस डायरी तोरवा पुलिस को सौंपी है जिसके द्वारा फरार आरोपी की सर गर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button