
Uncategorized
CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के अभनपूर में दर्दनाक सड़क हादसा, कार, ऑटो और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक और युवती की मौत, कई घायल
By Dinesh chourasiya








अभनपुर। CG : राजधानी रायपुर से सटे अभनपूर क्षेत्र से दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां अभनपूर-रायपुर मार्ग निमोरा परसत्ति के बीच भीषण सड़क हादसा में एक युवती और एक युवक की मौत हो गई है। वहीँ हादसे में कई लोगों घायल हुए है। हादसे के बाद से इलाके में चीखपुकार मच गई। घटना राखी थाना क्षेत्र का है।





मिली जानकारी के अनुसार अभनपूर रायपुर मार्ग पर कार और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई, इसकी चपेट में एक बाइक सवार भी आ गया। हादसे में एक युवती ईशा नायक बैजनाथपारा, रायपुर निवासी और बाइक सवार युवक पवन सिंह रायपुर निवासी की मौत हो गई है। वहीँ 6 से 7 लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को अभनपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तो वहीं कुछ लोगों को रायपुर रिफर किया गया है।






