
विधायकों से भरी बस एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार, बाल-बाल बचे माननीय
रांचीः झारखंड के यूपीए विधायकों को लेकर निकली बस हादसे का शिकार हो गई। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचते ही बस ने एयरपोर्ट के गेट में ठोकर मार दी। इससे बस के शीशे टूट गए और छज्जी को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि सभी विधायक सुरक्षित हैं और रायपुर जा रहे हैं।
झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के 32 विधायकों समेत यूपीए के 35 नेता रांची के कांके रोड स्थित सीएमओ से एयरपोर्ट के लिए निकले थे। इसी दौरान एयरपोर्ट पर ये हादसा हुआ। हालांकि इसमें किसी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।







बता दें कि झारखंड में यूपीए सरकार को सियासी संकट का डर सता रहा है। यही वजह है कि झारखंड के सत्तारूढ़ विधायकों को रांची से विशेष विमान के जरिए रायपुर लाया जा रहा है। विधायकों के लिए नवा रायपुर के होटल मेफेयर रिसॉर्ट में व्यवस्था की गई है। यह वही रिसॉर्ट हैं, जहां राज्यसभा चुनाव के दौरान हरियाणा के कांग्रेस विधायकों को रखा गया था।






