
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद भी पावर हाउस बाजार को आदर्श बजार बनाने का काम शुरू नहीं भिलाई चेंबर ने दिया आयुक्त को ज्ञापन
By Dinesh chourasiya
छग चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज भिलाई इकाई के पदाधिकारियों ने निगम आयुक्त रोहित व्यास से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के तहत भिलाई के सबसे पुराने पावर हाउस बाजार को आदर्श बाजार बनाने की योजना के लिए चेंबर ने पहल की थी। इस विषय पर निगम ने कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया है।
योजना को मूर्त रूप देने का काम शुरू नहीं हुआ है। इसके अलावा बाजारों में पिंक टॉयलेट, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और सड़कों को पुनः बनाने महापौर व अफसरों के साथ चर्चा की गई थी, लेकिन आज तक उस योजना पर कोई भी काम नहीं हुआ है। मौके पर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन, भिलाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र ने आयुक्त को बताया कि आज बाजारों की स्थिति और भी खराब हो चुकी है। रोड जर्जर है। पानी की निकासी नहीं होने से दुकानदार परेशान हैं।







टॉयलेट भी जर्जर हो चुके है। इस पर आयुक्त ने आश्वासन दिया कि पिंक टॉयलेट निर्माण का काम जल्द पावर हाउस बाजार में शुरू किया जाएगा। चिन्ना राव, प्रेम रतन गहलोत, शिवराज शर्मा, मनीष अग्रवाल, सरमद इमाम, शंकर सचदेव उपस्थित थे।
निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपते चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि।







