छत्तीसगढ़

शिक्षा सत्र के पाठ्यक्रम में सम्मिलित होगी छत्तीसगढ़ी भाषा, सीएम बघेल ने किया ऐलान

By Dinesh chourasiya

 

  श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को 15 नई सौगाते दी है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और पहचान छत्तीसगढ़ी भाषा से है। मैं आज यह घोषणा करता हूँ कि अगले शिक्षा सत्र से राज्य के जिन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ी भाषा बोली जाती है।

वहां छत्तीसगढ़ी भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में वहां की स्थानीय बोली को कक्षा एक से कक्षा पांचवी तक पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में सम्मिलित किया जायेगा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस पर संस्कृति, सुरक्षा, कृषि, सुगमता जैसी कई महत्वपूर्ण घोषणायें कीं।

Related Articles

Back to top button