
छत्तीसगढ़
स्वतंत्रता दिवस पर नक्सलियों का खूनी खेल, मुठभेड़ में दो जवान शहीद, चार दिन में दूसरा कायराना वार
By Dinesh chourasiya
रांची झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में स्वतंत्रता दिवस के ठीक पहले नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए। यह मुठभेड़ सोमवार की देर शाम करीब 7:00 बजे टोंटो थाना अंतर्गत तुमबाहाका और सरजमबुरू के रास्ते में होने की बात कही जा रही है। शहीद सब इंस्पेक्टर अमित तिवारी और हवलदार गौतम कुमार तुम्बाहाका और सरजमबुरू जंगल के रास्ते में 1 करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर दस्ते के साथ हुई इस मुठभेड़ में नक्सलियों से लोहा ले रहे थे। गौतम 2012 बैच के अधिकारी थे।







स्वतंत्रता दिवस को नक्सली मनाते है ब्लैक डे
नक्सलियों द्वारा स्वतंत्रता दिवस को ब्लैक डे रुप में मनाया जाता है और इस दौरान नक्सलियों द्वारा काला झंडा फहरने के साथ साथ हिंसात्माक वारदात को अंजाम देने का रिकार्ड रहा है।







