छत्तीसगढ़

DURG NEWS ✍️पुरानी रंजिश को लेकर दो ग्रुप में खूनी संघर्ष:कबाड़ी का काम करने वाले एक युवक की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

By Dinesh chourasiya

 

 दुर्ग जिले में दो ग्रुप पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए। उनके बीच हुआ झगाड़ा खूनी संघर्ष तक पहुंच गया। इसमें कबाड़ का काम करने वाले 27 वर्षीय कमल खूटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक सतनामी समाज के दो गुटों में सर्वोदय ग्रीन सिटी कुम्हारी के पास पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वो लोग लाठी, डंडा, हथियार लेकर एक दूसरे को मारने आ गए। दो गुटों में हुए इस घूनी संघर्ष में आरोपी पक्ष ने रायपुर उरला निवासी कमल खूटे के ऊपर धारदार हथियार से पेट, सिर, पीठ और हाथ पैर में इतने वार किए कि वो वहीं पर ढेर हो गया। शुक्रवार तड़के से कुम्हारी सहित भिलाई तीन थाने के टीआई और सीएसपी छावनी, एएसपी संजय ध्रुप, सीएसपी क्राइम राजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पीएम के लिए भेज दिया है।

जांच के दौरान परिजनों और पुलिस में जमकर हुई बहस
हत्या के बाद से पूरा माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। मृतक के परिजन इतने आक्रोशित हैं कि वो घटना स्थल पर विवाद कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और जब लोगों को वहां से हटाने का प्रयास करने लगी तो वो लोग पुलिस से ही हत्या को लेकर सवाल जवाब करने लगे। उनके आक्रोश को शांत करने में पुलिस अधिकारी लगे हैं, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वो उग्र प्रदर्शन करेंगे।

पुलिसवालों से झगड़ा करते आक्रोशित परिजन
पुलिसवालों से झगड़ा करते आक्रोशित परिजन

पुलिस ने 4 संदेहियों को लिया हिरासत में
जांच के दौरान पुलिस ने 4 संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि झगड़ा शराब के नशे में हुआ है। मृतक और आरोपी छोटा कबाड़ का काम करते हैं। देर रात आपस में बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया और उन्होंने कमल खूटे की हत्या कर दी।

एक दिन पहले ही घर में बेटी का हुआ जन्म
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कमल की शादी एक साल पहले ही हुई थी। उसके घर में एक दिन पहले ही बेटी का जन्म हुआ। कमल बेटी को ठीक से देख भी नहीं पाया और उसकी हत्या हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button